लुधियाना| 26 जनवरी को अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के मौके पर मॉडल टाउन स्कूटर मार्केट में एक विशेष पहल शुरू की जाएगी, जहां 27 जनवरी से रोजाना 10 रुपये में भोजन थाली का लंगर आयोजित किया जाएगा। इस लंगर का उद्घाटन विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान दीपक अरोड़ा ने बताया कि इस लंगर में रोजाना विभिन्न प्रकार के भोजन जैसे रोटी, सब्जी, कड़ी चावल और राजमा सहित अन्य व्यंजन शामिल होंगे। यह लंगर दीवान टोडर मल सेवा रसोई की ओर से तैयार किया जाएगा। यह पहल न केवल गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भोजन की सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि शहीद बाबा दीप सिंह जी के योगदान को भी याद करेगी और समाज में एकजुटता का संदेश देगी। दीपक अरोड़ा ने आगे कहा कि यह लंगर शहीद बाबा दीप सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह पहल न केवल गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भोजन की सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि शहीद बाबा दीप सिंह जी के योगदान को भी याद करेगी और समाज में एकजुटता का संदेश देगी। इस आयोजन में दीपक अरोड़ा के साथ सोनकर, मनोज, परमजीत चावला, रंजीत सिंह, संदीप सिंह, राजेश कुमार, इंदरजीत सिंह भी शामिल थे।


