बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगें सैकड़ों श्रद्धालु

लुधियाना| मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में 225 घंटे के अखंड महायज्ञ आयोजन मां बगलामुखी धाम प्रमुख महंत प्रवीण चौधरी के सानिध्य में हो रहा है। 30 जनवरी से 8 फरवरी तक के बीच आयोजित होने वाले अखंड महायज्ञ को लेकर गणमान्यों को भाव सहित मां का बुलावा (निमंत्रण) भेंट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत मां बगलामुखी धाम प्रमुख महंत प्रवीण चौधरी ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन वर्मा और सैकड़ों सदस्यों को अखंड महायज्ञ का निमंत्रण भेंट किया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए उपस्थित सैकड़ों वकीलों ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें अखंड महायज्ञ का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। , महंत प्रवीण चौधरी ने कहा कि यह महायज्ञ संपूर्ण जनमानस के कल्याण और समृद्धि के उद्देश्य से किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *