बैकुंठपुर | भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला रकया में सुशासन दिवस व वीर बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक संचालक जितेन्द्र गुप्ता रहे। उनके साथ सोनहत बीईओ अरविंद सिंह, डाइट से अकादमिक प्राध्यापक विनय मोहन भट्ट, सहायक परियोजना अधिकारी बृज राज गिरी व संस्था की शिक्षिका कानन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सुशासन दिवस के अवसर पर छात्रा वंदना, प्रीति, खुशी एवं संध्या ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और सुशासन की अवधारणा को उजागर किया। छात्रा कविता ने भी अपने शब्दों में अटल के प्रेरणादायक व्यक्तित्व को प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वीर बाल दिवस मनाया गया। संध्या राजवाड़े ने इसके महत्व पर सारगर्भित भाषण दिया। छात्रा प्रीति व वंदना राजवाड़े ने वीर साहिबजादों पर कविताएं प्रस्तुत कीं। खुशी राजवाड़े ने नृत्य नाटिका के माध्यम से शहीद वीर बालकों के बलिदान को जीवंत किया।


