जशपुरनगर| 26-27 दिसंबर की रात को एनएच 43 पर काईंकछार के पास लोरो घाट की सीमा पर दो ट्रकों की भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई थी। एक ट्रक में हार्ड कोक लोड था और कुनकुरी से झारखंड की ओर जा रही दूसरे ट्रक में मक्का लोड था। दुर्घटना के बाद ट्रक में लोड मक्के को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया था। तीन दिनों तक आसपास के ग्रामीण ट्रक का मक्का बोरियों में भरकर ले जाते रहे। सोमवार को ट्रक में लोड मक्का खत्म हो चुका था। अंतिम समय में सड़क पर बिखरे हुए मक्के को भी समेटकर लोग बोरियों में भरकर बाइक व साइकिल में ले जाते दिखे। पुलिस ने इस ट्रक की केबिन को काटकर अलग किया था इसके बाद जाकर ड्राइवर के शव को निकाला जा सका था। आम तौर पर दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें लोड सामान को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।


