जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान लिया। सीबीआई के विशेष जज पीके शर्मा की कोर्ट ने आरोपियों को हाजिर होने के लिए समन जारी कर दिया। इसके लिए 15 फरवरी की तिथि तय की गई है। सीबीआई ने इस मामले में 4 मई 2024 को 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। लेकिन अभियोजन स्वीकृति न मिलने के कारण चार्जशीट पर कोर्ट संज्ञान नहीं ले पाई थी। चार्जशीट में इन आरोपियों के नाम चार्जशीट में तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. दिलीप प्रसाद, वरीय सदस्य गोपाल प्रसाद, सदस्य राधा गोविंद नागेश, सदस्य शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी सिंह को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कॉपी जांचने वाले परीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. परमानंद सिंह, डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, डॉ. सिकरादास तिर्की, डॉ. समरीता कुमारी, डॉ. विजय प्रसाद सिंह, डॉ. हरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सत्यव्रत सिंह, डॉ. अशोक कुमार झा एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह भी आरोपी बनाए गए थे। वहीं अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारी सीमा सिंह, सुषमा नीलम सोरेन, कुंवर सिंह पाहन, ज्योति कुमारी झा, अलका कुमारी, मोहनलाल मरांडी, राम नारायण सिंह, सुदर्शन मुर्मू, जेम्स सुरीन, जितेंद्र मुंडा, पूनम कच्छप, राजीव कुमार, संजीव कुमार, अनंत कुमार, परमेश्वर मुंडा, संतोष कुमार गर्ग, कमलेश्वर नारायण एवं विजय वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है।


