सड़क सुरक्षा : महिला कॉलेज में दिलाई शपथ, गोल्फ ग्राउंड में पतंग उड़ाकर किया जागरूक

सड़क सुरक्षा माह के दौरान गुरुवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। एसएसपी एचपी जनार्दनन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी तथा डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह व छात्राएं और शिक्षक मौजूद थे। एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन शुरू करें। इसके बाद अपने परिवार, संगे संबंधी और मित्रों को जागरूक करें। इससे हादसों में होने वाली मौत के आंकड़ा को कम कर सकते हैं। छात्राओं व शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधित बुकलेट का वितरण कर शपथ दिलाई गई। वहीं दूसरी तरफ गोल्फ ग्राउंड में डीटीओ, डीएसपी और एमवीआई अभय कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ पतंग उड़ाकर सबको सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का संदेश दिया। एमवीआई शुभम कुमार व हरीश कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, आईए अमरेश कुमार, आईटी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *