जिले के सदानंद जी महाराज का प्रयागराज कुंभ में पहला शिविर

भास्कर न्यूज | लोहरदगा शहर क्षेत्र के बौली बगीचा स्थित मां दुर्गा मंदिर सिद्धपीठ के महाराज शास्त्रीय विधि के राष्ट्रीय श्रीमद्भागवत एवं सरस श्री राम कथावाचक श्री सदानंद रामानुज श्री वैष्णव जी महाराज का पहला शिविर प्रयागराज कुंभ में लगाया गया। जहां बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा की जा रही है। वहीं बताया गया कि जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री अयोध्या कोशलेष सदन पीठ पीठाधीश्वर श्री वासुदेवाचार्य स्वामी श्री विद्या भास्कर महाराज जी के सानिध्य में चरित्रवन बक्सर का यह शिविर प्रयागराज कुंभ पूर्वी गंगा के तट पर पीपा पुल नंबर 16 से सीधे चलकर हरिश्चंद्र शंकराचार्य चौराहा सेक्टर नंबर 18 में लगाया गया है। जिसका नाम श्री त्रिदण्डि देव सेवाश्रम ट्रस्ट शिविर है। वहीं सदानंद रामानुज ने बताया कि इस शिविर में प्रतिदिन 5 हजार अधिक लोगों का आगमन हो रहा है। जहां रहने व प्रसाद की सुविधा निशुल्क एवं सशुल्क दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि यहां आने से सात दिन पूर्व सूचना देनी होगी। कहा को प्रयाग में बहुत ज्यादा ठंड है। अपने साथ कंबल व सर्दी बुखार की दवाई अवश्य लाएं। कहा कि कुंभ प्रयाग में ठगी गैंग एक्टिव है। अपने साथ कीमती सामान ना लाएं। साथ ही जिन्हें नहीं जानते उन्हें अपने बारे में कुछ नहीं बताएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *