मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज पहुंचेगी लोहरदगा

मंत्री कृषि, पशु पालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार शिल्पी नेहा तिर्की 17 जनवरी को जिला पहुंचेगी। जहां अपराह्न चार बजे परिसदन भवन में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, सभी प्रखण्ड प्रमुख, सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ भेट, वार्ता व संगठन शक्तिकरण के संबंध में विशेष चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने दी। वहीं उन्होंने सभी स्तर के पदाधिकारियों से इस दौरान उपस्थित रहने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *