मकर संक्रांति के अवसर पर चित्री डाडू घाघ मेला में लोकनाथ लोहरा कला जत्था दुन्दरू पेसरार लोहरदगा के कलाकारों के द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया। कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को दर्शकों के द्वारा काफी सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सेन्हा थाना पुलिस ने फीता काटकर किया। कलाकारों ने ठेठ नागपुरी गीत, कुरुख, आधुनिक नागपुरी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल जत्था के कलाकार आलोक राज उर्फ लोकनाथ लोहरा, भंडारी उरांव, रमेश महली, गणेश लोहरा, लक्ष्मी देवी, अमरनाथ लोहरा, गणेश मलार, राम रामचंद्र राम, बीना देवी, आरुषि राज, अजय भगत, नारायण महली, सुनील तिर्की, आकाश राज, अनमोल राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


