छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में न्यू ईयर की धूम होगी। लोग पूरे उत्साह के साथ 2025 को बिदाई देकर नए साल का स्वागत करेंगे। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस की नजर हुडंगकरियों पर होगी। साथ ही किसी भी तरह से नियमों को तोड़ने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। नए साल के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि चौक चौराहे पर केक काटना, हुल्लड़बाजी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कार के टफ रूफ पर स्टंटबाजी, बाइक में ट्रिपल सवारी, स्टंट बाइकिंग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति डीजे, देर रात तक तेज साउंड में गाना बजाना प्रतिबंधित रहेगा। शराब पीकर वाहन चालना और शांति भंग करते पाए जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस की नजर असामाजिक तत्वों पर रहेगी। चौक-चौराहे पर पुलिस जवान तैनात
नए साल पर अक्सर देखा जाता है कि हुड़दंगकारी वाहनों पर तेज रफ्तार में घुमते हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी नाचते-गाते रहते हैं। जिससे अन्य लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए पुलिस के जवान शहर के सभी चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे। साथ ही साथ ही सभी थाना क्षेत्र के पुलिस जवान पेट्रोलिंग करेंगे। किसी भी तरह से हुल्लड़ करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मिडिया पर एडवायजरी जारी
इस संबंध में सुशांतो बनर्जी DSP ने बताया कि अधिकांश देखने को मिलता है कि युवा वर्ग नियमों को तोड़ते हुए उन्हीं कार्य को करता है जो नियम के विरूद्ध होते हैं। जैसे चौक चौराहे पर केक कटाते हुए रास्ते को जाम करना। गाड़ियों को सजाकर शनरूफ पर बैठे रहते हैं। न्यूईयर सेलिब्रेशन में देर रात तक डीजे और गाना बजाते हैं। ऐसे लोगों के लिए एडवायजरी जारी की गई है और नियमों को तोड़ते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नए साल को लेकर जिले के सभी थना क्षेत्र में अतिरक्ति रूप से पुलिस बल लगाया जाएगा।


