हरपिंदरजीत का रोबोट गड्ढे में गिरने पर बचाएगा, हरमन का शेड घटाएगा एनर्जी-पानी की खपत और मनदीप सिंह की गेम ट्रिक दूर करेगी मैथ का…

मोनिका कुमारी | अमृतसर आपदाओं से निपटने के लिए स्कूलों में साइंस फेयर लगाए जाते हैं । टाउन हाल स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में वीरवार को जिला स्तरीय साइंस फेयर आयोजित किया गया। इस फेयर में 15 ब्लॉक के 105 बच्चों ने अलग-अलग थीम पर अपने मॉडल पेश कर भाग लिया। इसके लिए बच्चों ने अलग-अलग थीम जैसे वेस्ट मैनजमेंट, रेन हार्वेस्टिंग, एक्सिडेंट, इरिगेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट समेत अन्य विषयों पर मॉडल तैयार किए। हर थीम से 3-3 बच्चों को विजेता घोषित किया गया। पंजाब से जिला स्तर पर विजेता रहे बच्चों का स्टेट लेवल पर कंपीटिशन होगा। डिप्टी डीईओ राजेश खन्ना, प्रिंसिपल विकास कुमार और जिला नोडल ऑफिसर नरिंदर सिंह ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया। सरकारी स्कूल भकना कलां के हरमनप्रीत सिंह ने खेती को लेकर गाइड राजविंदर कौर के सहयोग से मॉडल बनाया है। खेती करने के लिए किसान की एनर्जी, समय के साथ पानी की बहुत खपत होती है। इसके लिए नेचुरल फार्मिंग के लिए हरमन ने एक शेड बनाया, जो ज्यादा धूप और बारिश में बीज को खराब होने से खुद बंद हो जाएगा। फसल में पानी लगाकर कई बार रात में किसानों को पानी बंद करने जाना पड़ता है, इसके लिए ऑटोमेटिक बटन लगाया ताकि पानी पूरा होने पर पानी खुद बंद हो जाए। फसल में किसी जानवर के घुसने या नुकसान होने की स्थिति पर एक बजर फेसिंग भी लगाया जो खत्तरा होने पर खुद बज जाएगा। इससे किसान बचाव कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *