‘इमरजेंसी’ पर पंजाब में रोक लगाएं सीएम : एसजीपीसी

अमृतसर | मंडी की भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की पंजाब में रिलीज रोकने के लिए एसजीपीसी ने डीसी के मार्फत सीएम भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है। 17 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म के बारे में कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का कहना है कि इसमें सिखों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। अगर इसे रिलीज किया गया तो माहौल खराब हो सकता है। सचिव प्रताप सिंह, दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा, उप सचिव हरभजन सिंह वक्ता और सुपरिंटेंडेंट निशान सिंह डीसी साक्षी साहनी को मांग पत्र देने पहुंचे। उन्होंने प्रधान धामी के हवाले से कहा कि फिल्म में इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस फिल्म को राज्य में बैन करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *