बीएसएफ ने 2 ड्रोन, 440 ग्राम हेरोइन की बरामद

अमृतसर | सरहद पार से ड्रोन की घुसपैठ और तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए जारी अभियान के तहत बीएसएफ ने जिले में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 2 ड्रोन और 440 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक गांव धनोए खुर्द में सर्च अभियान दौरान खेतों से 1 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया। इसी तरह की घटना गांव भरोपाल के खेतों में हुई और वहां से 440 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। तीसरी कार्रवाई धनोए खुर्द में की गई और वहां से खेत में 1 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *