महासमुंद| महासमुंद थाना अंतर्गत गाली देने से मना करने पर मारपीट करने की मामला सामने आई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महामाया मंदिर के पास वार्ड 15 निवासी उमा बाई सेंद्रे 13 जनवरी को घर के सामने खड़ी थी, जहां छोटा और नंदू श्रीवास्तव दोनों गालियां दे रहे थे। प्रार्थिया ने मना किया तो दोनों उन्हें जान की धमकी देते हुए गिराकर घसीटने लगे।


