अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर का 15वां वार्षिक महोत्सव बुधवार को मनाया जा रहा है। सुबह 10 बजे स्थानीय खेड़ापति मंदिर से भगवान खाटू श्याम की निशान यात्रा निकली गई, जो सयाजीद्वार से होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा में 251 निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना खेड़ापति मंदिर पर की गई। यात्रा में बाबा के पवित्र निशान हाथों में लेकर महिला, बच्चे, पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। एकादशी के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। रात 8:30 बजे से मंदिर परिसर में भजन गायक जितेंद्र पटेल की भजन का आयोजन होगा। इस दौरान बाबा खाटू श्याम को 56 भोग लगेगा, अलौकिक श्रृंगार, केसर, चंदन व उज्जैन के फूलों से बाबा का श्रृंगार होगा। इसके पहले शाम शाम 5.30 बजे से शीश के दानी बाबा श्याम की पवित्र ज्योत प्रज्वलित होगी। शाम 7 बजे महाआरती होगी। मंदिर समिति व श्याम प्रेमियों द्वारा साबूदाने की खिचड़ी का भंडारा भी होगा।


