हरियाणा में घनी धुंध, हिसार में विजिबिलिटी जीरो:8 जिलों में 3 घंटे तक हालात खराब रहेंगे, 21-22 जनवरी को बारिश के आसार

हरियाणा में आज घनी धुंध छाई हुई है। हिसार में विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम साफ न रहने की उम्मीद है। प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। ठंड से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं है। 21 व 22 को बारिश के आसार
प्रदेश ‎में 2 पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी व 21 जनवरी को ‎असर दिखाएंगे। इससे 21 व 22 जनवरी को कुछ इलाकों में‎ बारिश हो सकती है। प्रदेश में रात के तापमान में 4.1‎ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री तक ‎ज्यादा है। नारनौल में सबसे‎ कम तापमान
सिरसा में सबसे अधिक 12.8 डिग्री रहा। यहां ‎6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में 9.7 डिग्री तापमान ‎रहा, यहां 6.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। नारनौल में सबसे‎ कम 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 24 घंटे में 1.7 मिलीमीटर पानी बरसा
प्रदेश में 24 घंटे में 1.7 मिलीमीटर (MM) बारिश हुई है। 1 से ‎16 जनवरी तक प्रदेश में 9MM बारिश हो चुकी है, जो ‎सामान्य से 50% ज्यादा है। सामान्य 6MM होती है। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश
यमुनानगर में 3MM, ‎जींद में 1.8MM, पानीपत में 2.8MM, करनाल में ‎0.4MM, सोनीपत में 1.0MM, दादरी में 2.7‎MM, गुरुग्राम में 7.2MM, फरीदाबाद में 6.7MM,‎ पलवल में 3.7MM, नूंह में 7MM, पंचकूला में 1.6MM, कुरुक्षेत्र में 0.2MM, कैथल में 0.1MM, रेवाड़ी में 0.8MM, ‎महेंद्रगढ़ में 0.4MM, हिसार में 0.1MM बारिश हुई। 19 जनवरी तक बदलता रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। इसके अलावा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है। ‎बारिश व तेज हवा से सुधार, ग्रेप-4 हटा
15 जनवरी को वायु गुणवत्ता प्रबंधन ‎आयोग ने हवा की बिगड़ती चाल की वजह से ग्रैप-3 ‎व 4 को लागू किया था, लेकिन बुधवार रात को हुई ‎बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आयोग ‎ने ग्रेप-4 को हटा दिया है। हालांकि, ग्रेप-1 से 3 की‎ पाबंदियां दिल्ली-एनसीआर में लागू रहेंगी।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *