टीकमगढ़ में वैश्य फेडरेशन की नई कार्यकारिणी घोषित:अभिषेक जैन पुरुष, नीलम जैन महिला वर्ग की अध्यक्ष बनीं, कैलेंडर विमोचन

टीकमगढ़ में मंगलवार को वैश्य फेडरेशन की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान फेडरेशन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और महिला तथा पुरुष वर्ग की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि यह बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई थी। इसमें पुरुष इकाई के लिए अभिषेक जैन को जिला अध्यक्ष और महिला इकाई के लिए नीलम जैन को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने महा सम्मेलन द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राजेश साहू, प्रशांत जैन, कुलदीप जैन, राकेश सोनी, राजेश नायक, बद्री असाटी, आशीष जैन, मोंटी जैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला इकाई से संभाग अध्यक्ष पूनम जायसवाल, जिला अध्यक्ष नीलम जैन, जिला प्रभारी अनुपमा नायक, सुरभि जैन, ममता सोनी, अरुणा शशि खंडेलवाल, रानी सोनी, रश्मि सोनी, स्नेहा, मोनिका, स्वाति वैध, प्रियंका देहाती और संगीता जैन भी उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *