हिमाचल BJP अध्यक्ष की रेस में 9 नेता:केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र आज आला नेताओं से करेंगे चर्चा; भारद्वाज, परमार और सिकंदर प्रबल दावेदार

हिमाचल प्रदेश में BJP के नए अध्यक्ष की ताजपोशी एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर होनी है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज शिमला पहुंच रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने उन्हें हिमाचल BJP अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर के चयन के लिए चुनाव अधिकारी लगा रखा है। शिमला दौरे के दौरान वह भाजपा के आला नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद वह हाईकमान से अध्यक्ष पद को लेकर सहमति बनाएंगे और 25 जनवरी तक नए अध्यक्ष का ऐलान भी डॉ. जितेंद्र ही करेंगे। फिलहाल प्रदेश में 9 बड़े नेता अध्यक्ष पद की रेस में है। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेता लोकसभा या राज्यसभा में सांसद है या फिर हिमाचल विधानसभा में MLA है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कांगड़ा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और विधायक विपिन सिंह परमार अध्यक्ष पद की रेस में आगे हैं। इनमें से प्रदेश की सत्ता की चाबी तय करने वाले कांगड़ा जिला को साधना है तो राजीव भारद्वाज और विपिन परमार में से किसी एक को जिम्मेदारी मिल सकती है। परमार की बात करें तो संगठन में वह विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। पूर्व सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। SC वोट साधने को डॉ. सिकंदर पर दाव खेल सकती है पार्टी अनुसूचित जाति वोट साधने के लिए पार्टी डॉ. सिकंदर पर भी दाव खेल सकती हैं। इनके अलावा पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा विधायक सत्तपाल सत्ती, मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक रणधीर शर्मा, विधायक बिक्रम ठाकुर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी और विधायक त्रिलोक जम्वाल का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में गिना जा रहा है। इस वजह से त्रिलोक जम्वाल की दावेदारी मजबूत सूत्र बताते हैं कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिलोक जम्वाल पर भी दांव खेल सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि त्रिलोक जम्वाल को पार्टी अध्यक्ष का बनाकर 2027 में जेपी नड्डा अपने बड़े बेटे को बिलासपुर से चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। इस वजह से त्रिलोक जम्वाल की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। PM मोदी के कारण इंदू का नाम चर्चा में इंदू गोस्वामी का नाम भी काफी चर्चा में हैं, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का काफी करीबी माना जाता है। इसी तरह राजीव बिंदल भी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए खूब लॉबिंग कर रहे हैं। बिक्रम ठाकुर और सत्तपाल सत्ती को भी अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। बीते दिनों दोनों नेता दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *