पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षाएं साल 2026 में निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 1 अप्रैल को समाप्त होंगी। इसके अलावा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा की तैयारी करने और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट से संबंधित विस्तृत जानकारी देखने की सलाह दी है। प्रदेश में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स पेपर देनें। इसके लिए 7800 परीक्षा केंद्र बनेंगे। खबर को अपडेट किया जा रहा है…..


