देवास के कालूखेड़ी श्रीराम मंदिर से आभूषण चोरी:छह माह पहले भी चोरी हुई थी; पुजारी बोले- चांदी के मुकुट, मंगलसूत्र और बालियां ले गए

देवास के कालूखेड़ी स्थित श्रीराम मंदिर में सोमवार रात चोरों ने सेंधमारी कर भगवान के लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को बीएनपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों के मुताबिक, चोर मंदिर से करीब 6 लाख रुपए मूल्य के आभूषण ले गए। चोरी हुए आभूषणों में भगवान के छह चांदी के मुकुट, मंगलसूत्र और बालियां शामिल हैं। मंदिर के पुजारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें देर रात करीब 3 बजे चोरी का पता चला। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। उल्लेखनीय है कि छह माह पहले भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी, जिसमें 1 लाख रुपए के आभूषण चोरी हुए थे। उस मामले में भी पुलिस अब तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। वर्तमान घटना में, बीएनपी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *