भीलवाड़ा | ओस्तवाल समूह की प्रमुख फर्टिलाइजर एवं केमिकल उत्पादक इकाई मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने डीएपी एवं एनपीके फर्टिलाइजर उत्पादन में अप्रैल से दिसंबर 2024 तक खाद विक्रय में सर्वाधिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। बाजार में कम्पनी के उत्पादों की मांग को देखते हुए इकाई की ओर से महाराष्ट्र के धूले में एक हजार टन प्रतिदिन डीएपी एवं एनपीके खाद, तीन सौ टन प्रतिदिन फॉस्फोरिक एसीड एवं 6 सौ टन प्रतिदिन सल्फुरिक एसीड की क्षमता की इकाई स्थापित करने जा रही है। ग्रुप के चेयरमैन एमके ओस्तवाल ने बताया कि कंपनी के उत्पादन विक्रय आदि में लगातार अच्छे परिणामों से शेयर मार्केट में भी कंपनी का मार्केट केप लगभग 2350 करोड का हो गया है। ओस्तवाल ने बताया कि मध्य भारत दो सौ करोड़ रुपए के शेयर क्वालिफाइड इन्सिट्शनल प्लेसमेन्ट (QIP) के जरिये जारी करने की योजना है। इस राशि का उपयोग महाराष्ट्र के धूले प्लान्ट के नई विनिर्माण सुविधा एवं वर्तमान इकाई मे विस्तार करने मे किया जाएगा। बांदा (मध्य प्रदेश) में नया फॉस्फोरिक एसिड प्लांट जून-जुलाई 2025 से पहले शुरू हो जाएगा।


