भीलवाड़ा | सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड में आज के दौर की ज्वलंत समस्या साइबर फ्रॉड और ठगी पर कैसे बच सकते है विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला जूम मीटिंग प्रोजेक्टर पर हुई। जिसमें संस्थान के 70 से भी अधिक स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। एक्सपर्ट वीके गुप्ता ने उदाहरण देते हुए साइबर ठगी के बारे में बताया। साथ ही इससे किस तरह से बच सकते हैं, इसके बारे में भी बताया। बता दें कि गुप्ता वर्तमान में पुलिस विभाग से साथ मिलकर साइबर क्राइम एवं ठगी से कैसे बचा जा सके विषय पर लगातार वर्कशॉप ऑनलाइन और ऑफलाइन कर रहे है। संस्थान के चेयरमैन जेसी लड्ढा आभार प्रकट किया।


