जायंट्स प्रदेश अध्यक्ष गिल्होत्रा की गांधीधाम में हुई शपथ

भीलवाड़ा | गांधीधाम (गुजरात) के आंबेडकर कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-9 के अध्यक्ष केएल गिल्होत्रा (भीलवाड़ा) ने शपथ ली। वर्ल्ड चेयरपर्सन शाइना एनसी ने गिल्होत्रा को शपथ दिलाई। इस दौरान देश के सभी राज्यों के जायंट्स अध्यक्ष उपस्थित रहे। केएल गिल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से सेवा कार्य किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जायंट्स ग्रुप भीलवाड़ा के खुशियों की दिवाली प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व गांधीग्राम विधायक मीनाक्षी माहेश्वरी ने गिल्होत्रा का स्वागत किया। स्पेशल कमेटी सदस्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने शाइना एनसी से सदस्यता वृद्धि व राजस्थान में जायंट्स के उद्देश्यों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस अवसर पर मदनगोपाल कालरा, पवन अग्रवाल, राजेश पाटनी, विमल जैन, राजेश सोमानी, रामकुमार जागेटिया, कैलाश काबरा, बिपिन शाह, प्रवीण सेठी, मधु जैन, मंजीत रानी, प्रमिला सेठी, मंजू जैन अश्विन सेठ व अनिका सेठ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *