भीलवाड़ा | लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगरोप में स्वेटर वितरण किए गए। भारत माता के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रिंसिपल वंदना के सानिध्य मे छात्राओं को 20 कार्डिगन एवं 30 स्कूल ड्रेस की जर्सी वितरित की गई। इस दौरान लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी के अध्यक्ष लायन चांदमल सोमानी, सचिव दिनेश खाब्या, कैलाशचंद्र काबरा, विजय डाड, अनिल गग्गड, रमेश काकरवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।


