जलदाय विभाग में दो एसई व 4 एक्सईएन बदले

भीलवाड़ा | राज्य सरकार ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए हैं। फिलहाल दो अधीक्षण अभियंताओं के साथ ही 4 अधिशासी अभियंता भी बदले गए हैं। जलदाय विभाग के एसई राजपाल सिंह का तबादला झुंझुनूं किया है। उनके स्थान पर तकनीकी सहायक वृत चित्तौड़गढ़ से अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक धनपतराज सैनी को लगाया है। चंबल परियोजना वृत द्वितीय से अधीक्षण अभियंता राजीव सुगोत्रा का तबादला अधीक्षण अभियंता परियोजना वृत अजमेर किया है। इनकी जगह फिलहाल किसी को नहीं लगाया है। इसी तरह जलदाय विभाग नगर खंड के एक्सईएन निरंजन सिंह आढ़ा की आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्ति होनी है, सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जगह अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक वृत भीलवाड़ा से किशन खोइवाल कार्यभार संभालेंगे। शाहपुरा परियोजना से अधिशासी अभियंता हिमांशु कुमार की जगह मनीष भट्ट को लगाया है। मांडलगढ़ परियोजना में अधिशासी अभियंता बीएस नकलक के अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत होने पर उनकी जगह नगर विकास न्यास से अधिशासी अभियंता रामप्रसाद जाट को लगाया है। परियोजना आसींद से अधिशासी अभियंता अशोक कुमार की जगह नाथद्वारा से जितेंद्रकुमार मीणा को लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *