पंजाब में कंगना की फिल्म इमरजेंसी रिलीज से पहले विवाद:PVR सिनेमा के बाहर सिख जत्थेबंदियों का प्रदर्शन, फिल्म परदे पर न लगाने को कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” को लेकर पंजाब में विरोध शुरू हो गया है। सिख जत्थेबंदियों ने सिनेमा घर संचालकों को कहा है कि ये फिल्म पंजाब के सिनेमा घरों में नहीं लगनी चाहिए। जालंधर में इसे लेकर गुरुवार को एमबीडी मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा के बाहर विरोध किया गया। साथ ही सिख जत्थेबंदियों ने सिनेमा में काम कर रहे कर्मचारियों को कहा- इमरजेंसी फिल्म सिनेमा घर में नहीं लगनी चाहिए। बता दें कि शुक्रवार यानी आज से पूरे देश भर में इमरजेंसी फिल्म रिलीज होने जा रही है। मूवी लगने से 1 दिन पहले ही जत्थेबंदियों द्वारा ये प्रदर्शन किया गया। साथ ही जालंधर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता को मांगपत्र देकर फिल्म सिनेमा घरों में न लगने के मांग की गई। जत्थेबंदियों ने कहा- अगर आज किसी भी थिएटर में यह मूवी लगती है तो उसकी जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और माल के मैनेजर होगी। जत्थेबंदी ने कहा- फिल्म सिनेमाघर में लगने पर विरोध करेंगे जत्थेबंदियों ने कहा- इमरजेंसी मूवी को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पहले भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद सेंसर बोर्ड द्वारा कई सीन भी काटे गए, लेकिन कंगना रनौत ने किसान आंदोलन और कई बार पंजाब और सिखों के बारे में अभद्र भाषा बोली है। इसलिए अगर सीन भी सेंसर बोर्ड द्वारा काटे गए हैं तो भी यह कंगन रनोत की फिल्म पंजाब में कहीं भी रिलीज नहीं होने दी जाएगी। जिसकी चेतावनी प्रशासन और माल के सदस्यों को दे दी गई है। वहीं, अगर आज किसी भी सिनेमा घर में फिल्म लगती है तो उसका विरोध आज सिख जत्खेबंदियों द्वारा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *