भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में तमिलनाडु की स्पिनर जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी। मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। मैच शाम 7:20 बजे शुरू होगा। इस मैच में भारतीय टीम के पास सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया ने पिछले मैच को 30 रनों से जीता था। टीम 4-0 से आगे है।


