12 निकायों में ईवीएम से चुने जाएंगे पार्षद और अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के 12 नगरीय निकायों में बैलेट की जगह ईवीएम से चुनाव होगा। नगर पालिका व नगर पंचायत में पार्षद और अध्यक्ष ईवीएम मशीन के माध्यम से चुने जाएंगे। इसमें नोटा का विकल्प भी रहेगा। इससे पहले साल 2014 में ईवीएम से निकाय चुनाव हुए थे, लेकिन साल 2019 में बैलेट पेपर से चुनाव हुए थे। अब 10 साल बाद लोकसभा व ​विधानसभा की तर्ज पर ईवीएम शहरी वोटर नगर सरकार का चुनाव करेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है, जिसमें मतपत्र का प्रावधान विलोपित कर ईवीएम से चुनाव कराने के संशोधित प्रावधान लागू किए गए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बैलेट पेपर की व्यवस्था लागू की थी। चुनाव किस तरह होंगे इसी गाइडलाइन भी अधिसूचना में शामिल है। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों की में आरक्षण की अधिसूचना का भी प्रकाशन हो गया है। 18 जनवरी के बाद कभी भी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। दरअसल अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को होगा। इससे पहले 15 जनवरी को तारीख तय की गई थी लेकिन इसे 3 दिन आगे बढ़ाया गया। अब अधिसूचना के प्रकाशन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। निकाय चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 18 जनवरी को जारी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के समस्त पंचायतों और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में संशोधन किया है। पहले निर्धारित तिथि 15 जनवरी को बढ़ाकर अब 18 जनवरी किया गया है। इस दिन निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पंचायतों में बैलेट पेपर से ही होंगे चुनाव चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा एक साथ की जाएगी, लेकिन मतदान अलग-अलग कराए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव मतपत्र के जरिए ही होंगे। ग्राम पंचायत में ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच का चुनाव बैलेट पेपर से करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *