कोटा में युवक ने बाथरूम में लगाई फांसी VIDEO:परिजनों का आरोप युवती ब्लैकमेल करती थी उसी से परेशान था

कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित बोई मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने ही घर के अंदर बाथरूम में एंगल से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान बिरदीचंद (30) निवासी झालावाड़ के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कोटा के गुमानपुरा इलाके में रह रहा था। परिजनों के अनुसार बिरदीचंद का मोहल्ले में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवती उसे लगातार परेशान कर रही थी और रुपयों की मांग कर रही थी। रुपये नहीं देने पर पत्नी और परिवार को पूरे मामले की जानकारी देने की धमकी दी जा रही थी, जिससे बिरदीचंद मानसिक तनाव में था। मृतक की पत्नी छोटी ने बताया कि उन्हें अपने पति के इस रिश्ते की जानकारी पहले नहीं थी। उन्होंने कहा कि युवती लगातार उनके पति को परेशान कर रही थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पति ने बाथरूम में फांसी लगा ली। पत्नी का आरोप है कि आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया और युवती को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी, इसके बाद एंगल से लटक गया। वहीं मृतक की साली पार्वती ने बताया कि उनके जीजा को ब्लैकमेल किया जा रहा था। युवती ने रुपये देने की मांग करते हुए पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी दी थी। इसी डर और तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि बिरदीचंद ने करीब 10 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी और उसके चार बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गुमानपुरा थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं, वीडियो और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *