मंत्री सुमित गोदारा बोले-राहुल गांधी भी शादी करें:उनकी शादी हो जाए तो सही चलेंगे, अभी सही नहीं चल रहे है

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबरों के बीच भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि अच्छी बात है, प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई हो रही है। लेकिन हम तो चाहते है कि राहुल गांधी की भी सगाई हो, वो भी शादी करें। उनकी शादी हो जाएगी तो वो सही चलेंगे, अभी सही नही चल रहे हैं। गोदारा आज बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मीडियो को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि इसमें मैं क्या कह सकता हूं, सगाई हो रही है अच्छी बात है, शादी भी हो, हम तो यही कहेंगे। 80 लाख ने छोड़ी खाद्य सुरक्षा
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में अब तक करीब 80 लाख लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा है। जबकि 72 लाख नए जरूरतमंद लोगों को योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कुल लाभार्थियों में से लगभग 18 से 20 प्रतिशत लोगों ने खाद्य सुरक्षा छोड़ी हैं। जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सका। गोदारा ने बताया कि वर्तमान में करीब 11 लाख आवेदन लंबित हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैस सिलेंडर सब्सिडी छोड़ने की अपील के बाद देशभर में जनभागीदारी का वातावरण बना और उसी तर्ज पर राजस्थान में भी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से लाभ छोड़ा। इससे नए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *