लुधियाना में दो परिवारों में मारपीट:CCTV फुटेज आया सामने; व्यक्ति बोला- दाढ़ी खींची, गाड़ियों के शीशे तोड़े

लुधियाना के इस्लाम गंज इलाके में मामूली विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और खुलेआम मारपीट के आरोप लगे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद सरबजीत सिंह ने आरोप लगाया कि इलाके के निवासी वरिंदर उर्फ इलू और सुखविंदर सिंह उर्फ भोला, जो आपस में भाई हैं, अक्सर 20-25 युवकों के साथ खुलेआम शराब पीते हैं। उनके अनुसार, जो भी इसका विरोध करता है, उसके साथ मारपीट की जाती है। आरोपियों ने दाढ़ी भी खींची सरबजीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। जब वे बीच-बचाव करने पहुंचे, क्योंकि वे उनके चाचा-ताऊ के बेटे हैं, तो उन पर ही हमला कर दिया गया। आरोप है कि उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और उनकी दाढ़ी भी खींची गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की मांग की है। दूसरे पक्ष बोला- आरोपी झूठे वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके परिवार का कहना है कि दो दिन पहले उनके एक भाई के साथ मारपीट की गई थी और जब दूसरा भाई मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट हुई। इस पक्ष ने पहले पक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताते हुए किसी भी तरह की बेअदबी या गुंडागर्दी से इनकार किया है। मामले की जांच कर रही पुलिस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पार्टियों को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *