आज भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति का अनुमोदन किया गया। बजट में सरकार ने इस नीति की घोषणा की थी। नीति में अवधिपार कर चुके वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का प्रावधान किया गया हैं। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बताया- नीति के तहत 15 साल की अवधिपार कर चुके वाहन, प्रदूषण फैलाने वाले वाहन, कबाड़ी के पास स्थित वाहनों सहित अन्य वाहनों को स्क्रैप किया जा सकेगा। 1 लाख की छूट मिल सकेगी वाहन मालिक को सर्टिफिकेट जारी किया जा सकेगा। इससे उसे नए वाहन पर 50 प्रतिशत और अधिकतम 1 लाख रुपए की छूट मिल सकेगी। इससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जाएगा। स्केप्रिंग यूनिट को भी विशेष छूट मिलेगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा यूनिट राजस्थान में लग सके। खबर अपडेट हो रही है…


