अरावली संरक्षण के लिए SFI का 15-किमी. लंबा पैदल मार्च:अरावली की हर्ष पहाड़ी पर 56वां स्थापना दिवस मनाया, कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन

सीकर में छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आज अरावली संरक्षण काे लेकर अरावली पर्वतमाला की हर्ष पहाड़ी से सीकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। अरावली संरक्षण का संदेश देने के लिए सीकर SFI ने 56वां स्थापना दिवस भी हर्ष पहाड़ी पर ही मनाया। इसके बाद SFI के कार्यकर्त्ता नारेबाजी करते हुए 15किमी. लंबी रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आज सीकर के पर्यटन स्थल हर्ष पर्वत पर SFI कार्यकर्त्ताओं ने जोश के साथ 56 वां स्थापना दिवस मनाया और इसके तुरंत बाद अरावली संरक्षण का संदेश देते हुए पैदल मार्च पर रवाना हो गए। SFI ने स्थापना दिवस पर संगठन का झंडारोहण कर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई। SFI कार्यकर्त्ताओं ने ADM रतन कुमार स्वामी को अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लगभग 2 अरब साल पुरानी अरावली पर्वतमाला के पर्यावरणीय महत्त्व को देखते हुए इसके संरक्षण की पुख्ता व्यवस्था करने, अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन बंद करने, अरावली पर्वतमाला का सहअस्तित्त्व बनाए रखने की मांग की है। SFI राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा कि अरावली पर्वतमाला की 100 मीटर से छोटी पहाड़ी को अरावली नहीं माना जाएगा तो 15 जिलों में फैली हुई ये अरावली श्रृंखला 90% खत्म हो जाएगी। SFI वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय जिला कमेटी ने अरावली संरक्षण के लिए ही इस बार का स्थापना दिवस हर्ष पर्वत पर मनाया है। अरावली पर्वतमाला प्रदेश की विरासत है इससे किसी भी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 21 जनवरी की अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि जनभावना के अनुरूप अरावली की विरासत को संरक्षित रखा जाएगा। इस मौके पर SFI के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, राजू बिजारणियां, संदीप नेहरा, कन्हैया चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *