हिमाचल में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट:24 घंटे में 11 डिग्री गिरा सियोबाग का पारा; 21-22 को फिर होगी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के बाद आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर हो गया है। प्रदेश में इससे आज ज्यादातर भागों में मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्यम ऊंचे व निचले इलाकों में धूप खिलेगी। IMD की माने तो 18 से 20 जनवरी तक अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 21 और 22 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इससे पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। सियोबाग का तापमान 24 घंटे में 11 डिग्री गिरा वहीं बीते कल की बर्फबारी के बाद प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे के दौरान नॉर्मल से 7.7 डिग्री कम हुआ है। सियोबाग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और 5.8 डिग्री पारा रह गया है। ऊना के तापमान में 10.6 डिग्री की कमी ऊना के अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में 10.6 डिग्री गिरने के बाद 13.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। रिकांगपियों का तापमान में 10.4 डिग्री की गिरावट के बाद 2.2 डिग्री, भरमौर का तापमान -10.7 डिग्री की नीचे गिरने के बाद 1.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है। 5 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिला को दी गई है। इन जिलों में सुबह से दोपहर तक विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *