बाड़मेर जोन डिस्कॉम के नए चीफ इंजीनियर नरेंद्र जोशी:पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता हजारीराम ने संभाला पदभार, अक्षय विश्नोई नए डीटीओ

बाड़मेर में हर महकमे में तबादलों की सूची जारी हुई है। पुलिस बेडे में फेरबदल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। डिस्कॉम बाड़मेर जोन के नरेंद्र जोशी चीफ इंजीनियर होंगे। वहीं जिला परिवहन अधिकारी अक्षय विश्नोई को लगाया गया है। हजारीराम बालवा पीएचईडी के नए अधीक्षण अभियंता होंगे। प्रदेश भर में चले तबादलों का दौर फिलहाल थम चुका है। इससे पहले बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डिस्कॉम बाड़मेर जोन के चीफ इंजीनियर अशोक गोयल का ट्रांसफर जोधपुर मुख्यालय किया गया। वहीं उनकी जगह नरेंद्र जोशी को लगाया गया है। जोशी का तबादला बीकानेर से हुआ है। बीते दिनों प्रमोशन हुआ हजारीराम बालवा को पीएचईडी के नए अधीक्षण अभियंता पद लगाया गया है। बालवा ने गुरुवार को पदभार भी ग्रहण कर लिया। डिस्कॉम बाड़मेर के एक्सईएन मुकेश छाजेड़ के स्थान पर कैलाश कुमार को लगाया गया है। छाजेड़ का तबादला एक्सईएन आरडीएसएस एंड एमएंडपी जैसलमेर से किया गया है। वहीं बाड़मेर जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी का तबादला आबूरोड किया गया है। बाड़मेर डीटीओ अक्षय विश्नोई होंगे। इनका ट्रांसफर झालावाड़ से किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *