बुरहानपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत पिछले लगभग एक साल से विवाह सम्मेलनों का आयोजन नहीं हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को कुछ पार्षद जन सुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की। उन्होंने योजना के तहत विवाह सम्मेलनों की तारीखें जल्द तय करने की मांग की। पार्षद एहफाज मीर और अन्य पार्षदों ने बताया कि नगर के सभी 48 वार्डों में यह समस्या आ रही है। उन्होंने सामूहिक रूप से यह मुद्दा उठाया और कहा कि यदि कम लोगों को लक्षित किया जाएगा, तो गरीब वर्ग को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। पार्षदों ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक साल से कोई विवाह सम्मेलन आयोजित नहीं हुआ है। खैराती बाजार के पार्षद मोहम्मद जावेद खान ने मांग की कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाना चाहिए ताकि पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके। जन सुनवाई में यह भी आई शिकायतें


