रायपुर में ई-रिक्शा की बैटरी चुराने वाला गिरोह पकड़ाया:अलग-अलग जगहों से की थी चोरी, बेचने निकले तो फंसे; 2 आरोपी अरेस्ट

रायपुर में ई-रिक्शा का बैटरी चुराने वाला गिरोह पकड़ाया है। आरोपियों ने दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा की भी चोरी की थी। उन्होंने शहर के अलग-अलग जगहों में खड़े ई-रिक्शा की बैटरियां चुरायी। जब उन्हें बेचने निकले तो फंस गए। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 5 जून 2024 को संतोष भगतनी (उम्र 47) निवासी सत्यम विहार कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ई-रिक्शा चोरी हो गई है।। वह शाम 4 बजे के करीब सड़क पर खड़ी कर 15 मिनट के लिए काम से गया था। जब वह वापस लौटा तो ई-रिक्शा गायब थी। इस मामले में पुरानी बस्ती थाना में FIR दर्ज की गई। लेकिन 8 महीनों तक चोरों का पता नहीं चला। बैटरी बेचने निकले तो फंस गए 15 जनवरी को भाटागांव के पास पुलिस को सूचना मिली कि 2 लड़के बैटरी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की। तब पूरे चोरी के मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों के पास से पुलिस ने अलग-अलग जगह से ई-रिक्शा से चोरी किए गए 4 बैटरी सेट और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *