किसान की आंख में मिर्ची झोंककर 25 लाख लूटे:उधारी चुकाने जा रहा था; बदमाश दिनदहाड़े भागे, किसान चिल्लाता रहा, राहगीरों ने नहीं की मदद

अशोकनगर में लूटेरों ने किसान की आंखों में मिर्ची झोंकी और 25 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। किसान मदद के चिल्लाता रहा, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने मदद नहीं की। आखिरकार एक परिचित वहां से गुजरा, उसने किसान के परिवार को सूचना दी। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। किसान लखबिंदर ने बताया, रामपुरा मोहल्ला निवासी रिश्तेदार जज्जी से रुपए उधार लिए थे। जज्जी को 24 लाख रुपए और एक अन्य व्यक्ति को 1 लाख रुपए देने थे। इस कारण दो बैग में भरे कैश तौलिए में लपेटकर बाइक पर आगे रखे थे। मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने किसान को रोका और आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। मोबाइल लेने घर लौटते समय हुआ हमला
सुबह करीब 10 बजे, घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर किसान को याद आया कि वो मोबाइल घर पर भूल गया है। वह मोबाइल लेने के लिए बाइक मोड़कर लौट रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े तीनों बदमाशों ने उसे रोक लिया और पास के खेत के बारे में पूछताछ की। बातचीत के दौरान एक बदमाश के हाथ में पन्नी थी। उसने अचानक झपट्टा मारकर आंखों में मिर्ची डाल दी गई। किसान ने बैग बचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा बदमाश बैग छीनकर फरार हो गया। सड़क पर चिल्लाया, ग्रामीण ने की मदद
लूट के बाद किसान सड़क पर काफी देर तक चिल्लाते रहा। कुछ लोग वहां से गुजरे, लेकिन मदद नहीं की। बाद में एक ग्रामीण ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान और देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पानी में डाली हुई मिर्ची भी मिली। जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने किसान से घटना संबंधी पूछताछ की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *