मुल्लांपुर दाखा में घर के बाहर से बाइक चोरी:CCTV फुटेज आया सामने, कुछ दूरी तक पैदल ले गया, फिर स्टार्ट कर भागा

मुल्लांपुर दाखा शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सुआ रोड स्थित गली नंबर-2 में एक घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। पीड़ित संजय कुमार, जो सुआ रोड गली नंबर-2 के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। किसी जरूरी काम से वह कुछ समय के लिए घर के अंदर गए थे। जब वे बाहर लौटे, तो बाइक वहां नहीं थी। कुछ दूरी तक पैदल ले गया युवक संजय कुमार ने इसके बाद अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक संदिग्ध व्यक्ति कुछ देर तक गली में चक्कर लगा रहा था। मौका पाकर आरोपी ने मोटरसाइकिल में चाबी लगाई, उसे कुछ दूरी तक पैदल ले गया और फिर स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने तत्काल इस चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी वारदातें और बढ़ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *