किसान संघ ने शक्कर कारखाने में मिट्टी परीक्षण लैब की भी मांग रखी

भास्कर न्यूज | कवर्धा बुधवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भोरमदेव शक्कर कारखाना के प्रबंध निदेशक गौरी शंकर शर्मा व जीएम से मुलाकात की। जहां संघ के सदस्यों ने भगवान त्रयंबकेश्वर की फोटो भेंट की। इस दौरान किसानों ने एमडी से किसानों की समस्याओं व गन्ना उत्पादन के संबंध में चर्चा की। किसानों ने बताया कि गन्ना किसानों को खेती करने के लिए मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है। जिससे मिट्टी में जिस तत्व की कमी है। उसकी आपूर्ति कर सकें, ताकि उपज बढ़ेगा। कारखाने में मिट्टी परीक्षण लैब की मांग भी रखी। किसानों ने बताया कि जिले कारखाने में भी महाराष्ट्र के गन्ना कारखाना की तरह ही कटाई, ढुलाई के लिए 80 रुपए प्रतिक्विंटल की दर से भुगतान होना चाहिए। ताकि जिले के किसानों को भी लाभ मिले। जिले के गन्ना किसानों के लिये नई वेरायटी 15012 अर्ली,18021 मिड लेट गन्ना पौधा उपलब्ध कराने की बात कही गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी, जिला मंत्री जीवन यादव, जिला उपाध्यक्ष आदिति कश्यप, जिला सहमंत्री रूपेंद्र तिलकवार, सिद्धराम चंद्रवंशी, पंकज वर्मा, बाला राम चन्द्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, कन्हैया चंद्रवंशी, रामकुशल वर्मा, पिन्टू चंद्रवंशी,उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, मंत्री नरेंद्र वर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *