म.प्र हॉकी मेन्स टूर्नामेंट की फाइनलिस्ट बनी भोपाल-मंदसौर की टीम:कल खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, ग्वालियर-जबलपुर की टीमें सेमीफाइनल हारीं

बालाघाट के शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में चल रहे स्व. रमणिक लाल त्रिवेदी म.प्र हॉकी मेन्स स्टेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 दिसंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू हुआ था। खिताबी मुकाबला भोपाल और मंदसौर की टीमों के बीच होगा। मंगलवार को हुए दो सेमीफाइनल मुकाबलों में अपनी-अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर भोपाल और मंदसौर ने फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भोपाल ने ग्वालियर को हराया पहले सेमीफाइनल में भोपाल का सामना ग्वालियर से हुआ। ग्वालियर की टीम ने खेल की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, दूसरे हाफ में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए पांच गोल दागे और ग्वालियर को 5-3 से पराजित किया। जबलपुर को हराकर फाइनलिस्ट बनी मंदसौर की टीम दूसरा सेमीफाइनल मंदसौर और जबलपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ तक जबलपुर ने एक गोल की बढ़त बना रखी थी। लेकिन दूसरे हाफ में मंदसौर के खिलाड़ी ने गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जबलपुर की टीम दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी, जबकि मंदसौर के खिलाड़ियों ने तीन और गोल कर 4-1 से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए ग्वालियर-जबलपुर में होगा मुकाबला प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए सेमीफाइनल में हारी हुई टीमें जबलपुर और ग्वालियर के बीच फाइनल से पहले मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैचों के दौरान हॉकी म.प्र के महासचिव लोक बहादुर, नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी और हॉकी म.प्र के उपाध्यक्ष विजय वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कल होने वाले फाइनल के रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए जिले के खेल प्रेमियों से मैदान पहुंचने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *