गुना में हनुमान टेकरी पर प्रोटोकॉल दर्शन नहीं होंगे:नए साल पर एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना; ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था

नए साल पर हनुमान टेकरी मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ये रहेगी आने जाने की व्यवस्था मंदिर मार्ग की ओर शहर के भीतर से केवल दो-पहिया वाहन, चार-पहिया (निजी कार), ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडिंग एवं भारी वाहन का आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, ऐसे वाहन बायपास मार्ग से टेकरी पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे। बूढ़े बालाजी तिराहा से हुसैन टेकरी की ओर केवल दो-पहिया, चार-पहिया (निजी कार), ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहन जा सकेंगे। अन्य सभी वाहन हरिपुर रोड़ की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। ये रहेगी पार्किंग शहर के भीतर से आने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहन की पूर्ण पार्किंग हुसैन टेकरी मैदान में करवाई जाएगी, जिन्हें हुसैन टेकरी से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। शहर के भीतर से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग होटल टीआस (TIAS) परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थल पर करवाई जाएगी। दो-पहिया वाहनों की पार्किंग मंदिर मेला मैदान में कराई जाएगी। बायपास से आने वालों के लिए नई व्यवस्था हाईवे (दो खंभा साइड) से आने वाले वाहन हाईवे से बाईं ओर सकतपुर रोड से नीचे उतरकर प्रवेश करेंगे। उनकी पार्किंग न्यू टेकरी रोड के पास शिवहरे और बालाजी कंस्ट्रक्शन के मैदान में करवाई जाएगी। चिंताहरण की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग हाईवे सर्विस रोड के बाईं ओर निर्धारित स्थान पर कराई जाएगी। हाईवे पुल के ऊपर या सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्क करना प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर में वाहनों की एंट्री बैन
मंदिर परिसर के ऊपरी हिस्से में किसी भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन, प्रशासनिक एवं पुलिस वाहन को अनुमति होगी। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रोटोकॉल दर्शन नहीं होंगे। सभी श्रद्धालु सामान्य दर्शन करेंगे। प्रोटोकॉल अंतर्गत दर्शन सुबह 8 बजे से पहले या रात 8 बजे के बाद दर्शन किए जा सकते हैं। पुलिस और प्रशासन ने नव वर्ष पर दर्शन के लिए टेकरी मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रृद्धालुओं से पुलिस का विशेष आग्रह है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। ट्रैक्टर-ट्रॉली या लोडिंग वाहनों में सवारी न बैठें। केवल यात्री वाहनों का उपयोग करें। दो-पहिया वाहनों पर दो से अधिक व्यक्ति न बैठें और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें। यातायात एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था में पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *