बरनाला में गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत:बठिंडा एम्स में तोड़ा दम, निहाल सिंह वाला से आते वक्त हुआ हादसा

पंजाब के बरनाला जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना देर रात उस समय हुई जब मृतक राजविंदर सिंह निहाल सिंह वाला कस्बे से बरनाला शहर आ रहे थे। कैरे पीजा कैफे के पास भोतना गांव के नजदीक चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ड्राइवर तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ड्राइवर अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बठिंडा एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत सड़क सुरक्षा बल के कर्मियों ने राजविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल बरनाला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस स्टेशन टल्लेवाल के एसएचओ निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर निवासी जीरा, फिरोजपुर के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *