मुद्दाविहीन और भ्रमित हो चुकी है कांग्रेस…BJP:भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उसके नेता अपनी बात भी ठीक से नहीं रख पा रहे हैं, जिससे साफ है कि पार्टी मुद्दाविहीन और भ्रमित हो चुकी है। अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ‘जी-रामजी बिल’ का भी विरोध कर रही है, जबकि इस बिल में निर्णय लेने का पूरा अधिकार ग्राम सभा और ग्राम पंचायत को दिया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि सभी फैसले केंद्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर नीचे स्तर तक सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को सच्चाई पता चल सके। कांग्रेस शासनकाल में सिर्फ गड्‌ढ़ों पर चर्चा होती थी मनरेगा पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विधानसभा में सिर्फ गड्ढों की चर्चा होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में सबसे ज्यादा घोटाले पश्चिम बंगाल में सामने आए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठा रही है, इसके बावजूद जनहित के ‘जी-रामजी’ बिल का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत बन चुकी है कि वह हर सकारात्मक काम का विरोध करती है, इसलिए जनता उसे बार-बार नकार रही है। आने वाले चुनावों में असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलने की उम्मीद नहीं है। देश नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, विद्युतीकरण और नियद नेल्लनर जैसी योजनाओं से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हुई है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ा है और उद्योगपतियों का रुझान यहां की ओर हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाया गया है। सनातन धर्म पर टिप्पणी करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म को गाली देने में मजा आता है। वहीं दिग्विजय सिंह के आरएसएस संबंधी बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी बड़ी ताकत है कि किसी को जबरन प्रवेश कराने की जरूरत नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *