हल्की धूप खिलते ही एक दिन बाद ही कोल्ड-डे से राहत मिल गई है। हालांकि अब कोहरा कहर बरपाएगा। गुरुवार को सुबह के समय कड़ाके की ठंड के चलते लोग देरी से सड़कों पर निकले। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली। इससे 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री बढ़त के साथ 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बादल छाने के कारण रात का पारा भी 10 डिग्री के पार दर्ज किया गया। दरअसल, वातावरण में नमी भरपूर है। इससे दो दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 18 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे फिरसे एक बार अंचल का मौसम बदल सकता है। इससे एक बार फिर हल्की बारिश की ग्वालियर चंबल संभाग में हो सकती है। साथ ही सर्दी एक बार फिर बढ़ सकती है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री बढ़त के साथ 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़त के साथ 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। आगे क्या- 2 दिन अभी कोहरा छाएगा, सर्दी बढ़ेगी
वातावरण में भरपूर नमी है। इससे दो दिन तक घना कोहरा छाएगा। साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे सर्दी बढ़ेगी। -एचएस पांडेय, मौसम वैज्ञानिक


