67वीं एथलेटिक मीट का शुभारंभ आज से

लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के बैनर तले 67 वीं एथलेटिक मीट का आयोजन 17 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक ललित नारायण स्टेडियम में होगा। एथलेटिक प्रतियोगिता में राज्य भर से लगभग 700 खिलाड़ी उपस्थित होने का अनुमान है। बालक खिलाड़ियों का आवासन साहू धर्मशाला और जिला परिषद के विवाह भवन में होगा। बालिकाओं को उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका उच्च विद्यालय में रखा जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी निशीथ जायसवाल विधायक प्रतिनिधि को दी गई है। वहीं जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में पूर्व की भांति आकर्षक बनाने और दर्शकों की उपस्थित बढ़ाने निमित्त वेश भूषा प्रतियोगिता, बोरा दौड़, रस्सा खींच, जलेबी रेस प्रतियोगिता से लेकर आकर्षक खेलों का आयोजन किया जाएगा। संभावित मुख्यमंत्री या मंत्री के आगमन पर स्वागत गीत एवं नृत्य निमित्त टिटीसी के प्राचार्य से संपर्क करने की जिम्मेदारी निशीथ जायसवाल को दिया गया है। एथलेटिक मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *