गुंदरई जमीन विवाद: सरकारी भूमि पर पिलर खड़े किए:पटवारी की शिकायत पर झांसी के 7 लोगों पर ओरछा थाने में FIR दर्ज

जिले की ओरछा तहसील के गुंदरई गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है। किसानों की शिकायतों और प्रशासन की जांच के बाद, ओरछा पुलिस ने झांसी के रहने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज (FIR) किया है। इन लोगों पर सरकारी जमीन को घेरने और अवैध कब्जा करने का आरोप है। गुंदरई की हल्का पटवारी वर्षा शर्मा ने ओरछा थाने में इस मामले की रिपोर्ट लिखवाई है। पटवारी के मुताबिक, खसरा नंबर 758/2 की सरकारी जमीन, जिसका कुल रकबा करीब 1.6 हेक्टेयर है, उस पर कब्जे की कोशिश की गई। आरोपियों ने जमीन के एक बड़े हिस्से को समतल कर दिया और वहां लोहे के पिलर खड़े कर दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां जबरन रास्ता भी बना लिया था। झांसी के सात लोगों पर केस दर्ज पुलिस ने जांच के बाद जिन लोगों पर मामला दर्ज किया है, वे सभी उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। इनमें सुशील पारेचा, श्याम अग्रवाल, संजय पारेचा, शशि सोनी, संजय जैन, प्रणव जैन और सुशील कुमार सोनी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *