बड़वानी में पुत्रदा एकादशी पर श्याम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब:हजारों श्रद्धालुओं ने की भारत माता की महाआरती; भगवान का किया भव्य श्रृंगार

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर स्थित खाटूश्याम कॉलोनी के श्री श्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हुआ और देर रात तक मंदिर में भक्ति का माहौल बना रहा। श्याम बाबा और अन्य देवी-देवताओं का भव्य श्रृंगार पुत्रदा एकादशी के लिए श्याम बाबा और मंदिर में सालासर बालाजी, श्रीराम व कृष्ण दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। पशुपतिनाथ महादेव को भगवान बालाजी के रूप में सजाया गया। लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। भारत माता की महाआरती में दिखा देशभक्ति का रंग शाम 6:30 बजे संध्याकालीन आरती के बाद भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कनक मुवादिया नामक बालिका ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। पूरा पंडाल ‘जय श्री श्याम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रम सुबह 6 बजे पंडित बसंत शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा और मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन कर मंगला आरती की गई। सुबह 11 बजे और रात 8 बजे भोग आरती संपन्न हुई। संध्याकालीन महाआरती के बाद श्याम बाबा का दरबार सजाकर ज्योत प्रज्ज्वलित की गई, जिसमें भक्तों ने गाय के घी और सूखे खोपरे की आहुतियां दीं। रात 11 बजे शयन आरती के साथ दिनभर का आयोजन समाप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *