बारिश के बाद बढ़ी सर्दी:कोहरे ने वाहनों की स्पीड थामी, सर्दी दूर करने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे

भरतपुर जिले में सर्दी का सितम जारी हैं। सर्दी के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं और, सर्दी दूर करने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सर्दी के साथ शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। कल हुई बारिश के बाद सर्दी बढ़ी है। ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। कोहरे के कारण वाहनों की स्पीड भी थमी है। कल बारिश के बाद हल्की धूप निकली लेकिन, शाम होते-होते फिर से ठंडी हवाएं चलने लगी और सर्दी बढ़ गई। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा तो नहीं छाया लेकिन बढ़ी हुई सर्दी ने लोगों की कपकपी छुड़ा कर रख दी। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण बिजिविलिटी 100 मीटर तक रही। कल हुई बारिश किसानों के लिए फायदेमंद होगी। इस समय किसानों ने अपने खेतों में रबी की फसल बोई हुई है। बारिश की वजह से किसानों की फसल में पानी भी लग गया। अगर किसान सिंचाई के द्वारा फसल को पानी देते तो, वह फसलों के ज्यादा लाभदायक नहीं होता जितना बारिश का पानी लाभदायक होता है। इसी वजह से किसान अच्छी पैदावार कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *