झामुमो में कल्पना सोरेन को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी:विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दिलाने का श्रेय, अप्रैल में होगा पार्टी का महाधिवेशन

झामुमो का महाधिवेशन अप्रैल में आयोजित होने की संभावना है। इस बार जीत के जश्न के साथ बड़े पैमाने पर अधिवेशन करने की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, तिथि और स्थान अभी तय नहीं है। महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बन कर पार्टी को शानदार जीत दिलाने का श्रेय मिला है। अब पार्टी के अंदर उनकी बड़ी जिम्मेदारी तय की जा रही है। आने वाले दिनों में वे संगठन के मोर्चे पर भी अपनी भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती हैं। पार्टी के भीतर उनके प्रभाव को और मजबूत किया जा सकता है। तमिलनाडु से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे अधिवेशन स्थल को लेकर रांची या दुमका के नाम पर पार्टी में मंथन चल रहा है। इस बार महाधिवेशन में बिहार, असम, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे। पिछला महाधिवेशन वर्ष 2021 में हुआ था मालूम हो कि झामुमो का पिछला महाधिवेशन वर्ष 2021 में हुआ था। कोरोना के कारण अति सामान्य तरीके से अधिवेशन का आयोजन हुआ था। इस बार जीत के जश्न के साथ दूसरे राज्यों में भी प्रभाव बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने महाअधिवेशन होगा। ये भी पढ़िए हेमंत की जीत की हीरो कल्पना:100 से अधिक सभा कर महिलाओं और आदिवासियों को साधा, भाजपा नहीं कर पाई काउंटर पहली बार हाथ में माइक लिए जनता के सामने आईं कल्पना सोरेन। मंच पर तब के सीएम चंपाई सोरेन और अन्य नेता थे। सामने समर्थकों की भारी भीड़ थी। सबका अभिवादन कर जब बोलने लगीं तो उनकी आवाज भर आई। चुप हो गईं। फिर लड़खड़ाती आवाज और आंखों में आंसू लिए बोलती रहीं। इस बीच समर्थक नारा लगाते रहे- जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *